जिला जेल कनावटी नीमच में अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल द्वारा साहित्य भेट
News Published By Mr.Dinesh NalwayaPublish Date: 05-08-2025
रत्नमोती न्यूज डेक्स
नीमच। परम पूज्य आचार्य देव निपुणरत्न सुरीश्वर जी एवं शांतक्रांत गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य विजयराज जी महाराज साहब व राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश के पावन आशीर्वाद से नीमच जिला जेल कनावटी में जैनाचार्यों एवं संतो द्वारा लिखित जीवन निर्माण संस्कार एवं संस्कृति का निर्माण करने वाले साहित्य की 101पुस्तके जेलर साहब श्रीमान नारायण सिंह जी राणा को जिला जेल पहुंच कर मंडल अध्यक्ष पारस कांठेड़ सचिव जितेंद्र सकलेचा वरिष्ठ मार्गदर्शक मनोहर शंभू बम्ब अनिल परमार मुकेश नानावटी सांवरमल कांठेड़ आदि सदस्यों भेंट किये।इस अवसर पर जेलर साहब ने मंडल को धन्यवाद देते हुए जनसेवा संगठन पर भी चर्चा की व अधिक से अधिक समाजसेवी महानुभावों जोड़ने के भाव रखें।साथ ही जेल में भोजन व्यवस्था एवं वहां पर केदियों की मुलभुत सुविधाओं में सुधार पर भी प्रकाश डाला।
